परवेज अख्तर/सिवान: शनिवार को जिला पुलिस का दिन काफी व्यस्तापूर्ण रहा। बीएमपी के डीजी अमरेंद्र कुमार आंबेडकर जिला मुख्यालय स्थित डायल 112 की कार्यप्रणाली का जायजा लेने पहुंचे थे।बीएमपी डीजी के साथ सारण डीआइजी पी.कन्नन एवं एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा शहर के आंबेडकर भवन में स्थिति डायल 112 कंट्रोल रूम पहुंचे और यहां तैनात सिपाही से जानकारी ली।इसके बाद कुछ कमी को देखकर तैनात सिपाही की क्लास लगाई।
एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बीएमपी डीजी ने डायल 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि यहां लगे कंप्यूटर सिस्टम कार्यरत हैं या नहीं,नेटवर्क नियमित काम कर रहा है या नहीं।इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण के दौरान जायजा लिया। इसके पूर्व बीएमपी डीजी को आइबी में जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…