सिवान: 27 को सभी सरकारी स्कूलों में हाेगा परीक्षा पर चर्चा का प्रसारण, दिए गए निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी यानी शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा 2023 कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। बता दें कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके पर अपनी मन की बात साझा करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में किया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बता दें कि पीएम की परीक्षा पर चर्चा 2018 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम का पहल इसलिए किया गया है, ताकि छात्र-छात्राएं परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए पीएम की टिप्स का लाभ उठा सकें। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा समेत अहम परीक्षाओं से पहले पीएम मोदी एकबार फिर से छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दुर करने का मंत्र देते दिखेेंगे।

टीवी व रेडियो के माध्यम से बच्चों को दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण :

डीईओ ने स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा का टीवी व रेडियो के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाने व सुनाने के लिए कहा है। बताया है कि इंटरेक्टिव कार्यक्रम को टीवी चैनलों व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी सुना जा सकता है। जिसका सीधा प्रसारण चैनलों के अलावे माई गर्वनमेंट डाट इन के आधिकारिक वेबसाइट, आधिकारिक यू ट्यूब चैनल्स, फेसबुक लाइव तथा एफएम रेडियों पर भी किया जाएगा। उन्होंने कक्षा छह व इससे ऊपर के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम का प्रसारण सुनने को सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। बताया है कि वैसे स्कूल जहां उन्नयन बिहार का वर्ग कक्षा यानी लैब, स्मार्ट क्लास रुम के संचालन की व्यवस्था है, वहां इस कार्यक्रम काे इन तकनीकों की सहायता से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को कार्यक्रम देखते व सुनते फोटो विवरणी के साथ माई गर्वनमेंट पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024