सिवान: बैठक में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के मोहद्दीपुर स्थित एक चिकित्सालय में रविवार को डा. एमआर रंजन की अध्यक्षता डा. भीमराव आंबेडकर जयंती समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी लोगों ने अपने-अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष जयंती समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी तथा मुख्य वक्ता नवीन कुमार होंगे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर से हाथी, घोड़े, ऊंट व बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

शोभा यात्रा सुबह सात बजे से आरंभ होकर महादेवा रोड होते हुए जेपी चौक, बबुनिया मोड़, सिवान जंक्शन ओवर ब्रिज, नगर थाना होते हुए गोपालगंज मोड़ स्थित डा. आंबेडकर स्मृति पार्क पहुंच सभा में तब्दील हो जाएगी। इसमें विभिन्न प्रखंडों से भी लोग जुलूस के साथ स्मृति पार्क पहुंचेंगे। इस मौके बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष प्रो. रामदास, डा. बीके रंजना, ललन बैठा, डा. धनेश कुमार, अधिवक्ता गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न, मुन्ना कुमार, सिंहासन राम, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026