सिवान: जेल में कैदियों ने लाफिंग बुद्धा संग लगाए ठहाके

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित मंडल कारा में रविवार को लाफिंग मोटिवेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। लाफिंग बुद्धा के नाम से प्रसिद्ध नागेश्वर दास ने बंदियों को खूब हंसाया। हंसी ठिठोली के माध्यम से लाफिंग बुद्धा ने उन्हें उन तमाम बिंदुओं पर ध्यान दिलाया जिस वजह से उन्हें जेल में जीवन काटनी पड़ रही है। |जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि लाफिंग बुद्धा पिछले पांच वर्षों से लगातार बिहार के समस्त जेलों में अपना योगदान कर रहे हैं।

इन्होंने रंग बिरंगे गुब्बारों के प्रयोग से कैदियों के मानसिक बदलाव का तरीका दिखाया कि कैसे एक दूसरे का ख्याल रख कर हम समाज के मुख्य धारा से जुड़कर रह सकते हैं। जेल उपाधीक्षक कृष्ण कांत झा ने बताया कि लाफिंग बुद्धा ने ध्यान योग का अत्यंत रोचक एवं सफल विधि विकसित की है जो सीधे सामने वाले को प्रभावित करती है और उसे अपने आप को बदलने पर विवश करती है। इनका प्रोग्राम जेल के कैदियों के लिए लाभदायक है ही साथ ही जेल विभाग भी लाभान्वित होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026