सिवान: पूर्व सैनिक संघ सीवान के जिला कार्यकारिणी का किया गया पुनर्गठन

परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व सैनिक संघ सीवान के जिला कार्यकारिणी की बैठक दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रांगण में संरक्षक प्राचार्य डॉ पीपी त्रिपाठी के संरक्षण में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने की. जिनकी अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया. जिसका कार्यकाल दो वर्षों का होगा. जिसमें सूबेदार मेजर(ऑनरेरी कैप्टन) उत्तम सिंह को अध्यक्ष, एचएफओ. एसएन पांडे, हवलदार सुनील कुमार सिंह तथा सूबेदार अली अकबर को उपाध्यक्ष, हवलदार श्रवण कुमार सिंह को जिला संयोजक, सार्जेट राम बाबू गुप्ता को उप संयोजक, सूबेदार मेजर अरविंद कुमार सिंह को महासचिव, पेटी अफसर मुकेश यादव को उप सचिव, पेटी ऑफिसर बलवंत सिंह को कोषाध्यक्ष, सार्जेट राकेश पांडेय को सह कोषाध्यक्ष, हवलदार प्रदीप कुमार को मीडिया प्रभारी तथा सार्जेट एके प्रसाद को आईटी सेल प्रभारी सर्वसम्मति से चुना गया. उक्त अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि संगठन की मासिक बैठक हरेक महीने के चौथे शनिवार को की जाएगी.

संगठन के विस्तार को बढ़ाकर पंचायत स्तर तक मजबूत करने हेतु सभाध्यक्ष श्रवण सिंह ने सभी से अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति एक महीने में कम से कम चार लोगों को संगठन से जोड़ना सुनिश्चित करे ताकि संगठन को बल मिले और संगठन की ज़िले में अपनी एक अलग पहचान बने. संगठन अपने ऐक्टिव सदस्यों के सुख दुख में सम्मिलित होगी और उनकी पारिवारिक, सामाजिक व प्रशासनिक समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेगी, जो भी माननीय सदस्य संगठन को अहमियत देंगे संगठन उनकी सहायता हरेक स्तर पर करेगी. जिसके लिए एकमत होकर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी. नव गठित कार्यकारिणी ने आशा व्यक्त की ज़िले के पूर्व सैनिकों के वेलफेयर के मद्देनजर ज़िला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिलाध्यक्ष सीवान के सहयोग से हर संभव प्रयास किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026