परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन मोड़ से ऑटो सवार एक महिला से बाइक सवार दो उच्चकों ने लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा ली. पीड़ित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी सुरेंद्र तुरहा की 47 वर्षीय पत्नी स्मिता देवी के रूप में की गई. इस संबंध में पीड़ित महिला ने नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपने घर से ऑटो में सवार होकर जा रही थी तभी स्टेशन मोड़ के समीप ऑटो चालक को रुपए देने के लिए अपनी बैग खोलना चाही तब तक पीछे से बाइक पर सवार दो उच्चके आये और मेरा बैग झपट्टा मारकर फरार हो गए.
उसने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि मेरे बैग में चैन, अंगूठी ,दो मोबाइल ,कान का झुमका व दस्तावेज सहित अन्य सामान मौजूद थे. इस घटना के बाद महिला ने दोनों युवकों को पकड़ने के लिए शोरगुल करती रह गई लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी और उच्चके फरार हो गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…