सिवान: जिला स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का होगा आयोजन

परवेज अख्तर/ सिवान: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के तत्वावधान में किशोरावस्था में जीवन कौशल विकास हेतु जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट परिसर में होगा। इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर चयनित कक्षा अष्टम एवं नवम में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। रोल प्ले प्रतियोगिता के लिए एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा स्वास्थ्य पौष्टिक भोजन, इंटरनेट गैजट का सुरक्षित उपयोग तथा मीडिया साक्षरता एवं मादक पदार्थों का सेवन कारण एवं बचाव विषय निर्धारित की गई है।

साथ ही लोक नृत्य प्रतियोगिता हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा बालक-बालिकाओं के लिए समान अवसर, बाल विकास में संयुक्त परिवार की भूमिका एवं पर्यावरण जागरूकता, नशाखोरी निवारण तथा किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी विषय निर्धारित किए गए हैं। उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले समूह को राज्य स्तर पर श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में 8 एवं 9 को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के संयोजक कला एवं शिल्प के व्याख्याता संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारी पूरी कर ली गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026