लकड़ी नबीगंज: घरेलू विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/ सिवान: लकड़ी नवीगंज ओपी क्षेत्र के नवीगंज बाजार में बुधवार को घरेलू विवाद में मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्वजनाें व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान ओपी क्षेत्र के नवीगंज निवासी मोख्तार बांसफोर, उसके पुत्र राजेश बांसफोर, बहू लक्ष्मी देवी, पौत्र डब्बू बांसफोर, मुकेश बांसफोर, हैदर बांसफोर, रंजू देवी व एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी निवासी मैना बांसफोर के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मैना बांसफोर और डब्बू बांसफोर में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई, इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को लाठी-डंडे एवं तेजधार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज लकड़ी नवीगंज अस्पताल में चल रहा है। मामले में ओपी प्रभारी सूरज कुमार प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026