सिवान: सात को जिला राष्ट्रीय युवा उत्सव 2023 का होगा आयोजन

  • शहर के टाउन हाल में आयोजित होगा कार्यक्रम
  • निर्धारित किए गए सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। समाहरणालय स्थित जिला सामान्य शाखा से मिली जानकारी के अनुसार सात सितंबर की सुबह 10 बजे से शहर के टाउन हाल में जिला राष्ट्रीय युवा उत्सव 2023 का आयोजन होगा। निर्धारित सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभगी को चार हजार रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

विविध कला के प्रतिभागी होंगे शामिल :

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 में विविध कला के प्रतिभागी (युवा वर्ग 15-16 के अंतर्गत) शामिल होंगे। इसमें समूह गायन (संगत कलाकार सहित 10 कलाकार), समूह लोक नृत्य (नृत्य एवं गायन, वादन, पारंपरिक) (संगत कलाकार सहित कुल 20 कलाकार), एकांकी नाटक (अधिकतम 12 कलाकार भाषा हिंदी), शास्त्रीय नृत्य (कत्थक, संगत कलाकार सहित पांच कलाकार), शास्त्रीय गायन (एकल प्रस्तुति, संगत कलाकार सहित तीन कलाकार), शास्त्रीय वादन (एकल प्रस्तुति, संगत कलाकार सहित तीन कलाकार, सितार, गिटार, तबला, बांसुरी, वीणा, मृदंग), हारमोनियम वादन सुगम एकल, वक्तृता (हिंदी या अंग्रेजी, एकल मात्र सदस्य) शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026