परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा मंडल गोरेयाकोठी दक्षिणी के शक्ति केंद्र सिसई के पोखरी टोला स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में शनिवार की शाम शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही शक्ति केंद्र प्रमुखों को अविलंब पन्ना प्रमुख, बूथ कमेटी, बूथ पर वाटसएप ग्रुप बनाने में गति तेज करने का आह्वान किया गया। साथ ही इस कार्य को प्रगति पर लाते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार करने पर बल दिया गया।
इसमें किसी तरह की परेशानी आने पर मंडल अध्यक्ष से मदद लेने को कहा गया। इस मौके पर विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, मंडल प्रभारी विनय कुमार गिरि, मंडल महामंत्री अखिलानंद सिंह, प्रभुनाथ सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी, भाजयुमो रंजय गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, मंडल मंत्री प्रभुनाथ यादव, गौरीशंकर सिंह, ललन मिश्र, शंभू सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, गौतम महतो आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…