सिवान: जिला निबंधन कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर जताया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: वेतन बढ़ोत्तरी, महंगाई भत्ता सहित कई अन्य मांगों को लेकर जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के कर्मचारियों ने गुरुवार को संघ के जिलाध्यक्ष मयंक शेखर देव के नेतृत्व में काली पट्टी लगाकर विरोध जताया. जिलाध्यक्ष श्री देव ने बताया कि बिहार राज्य सिंगल विंडो ऑपरेटर सह मल्टीपर्पस असिस्टेंट संघ के बैनर तले एसडब्लूओ व एमपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर) कर्मियों ने एक सितंबर से 7 सितंबर तक विरोध जताने का निर्णय लिया है. संघ के राजस्तरीय संयोजक सुमन सौरव ने कहा है कि संघ की ओर से सीएम द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी की अनुशंसाओं को लागू करने, वेतन में 10 हजार की बढ़ोत्तरी करने, महंगाई के अनुसार भत्ता देने, गृह जिला सहित आसपास के जिला में स्थानांतरण करने, 22 दिन कार्य करने के बाद एक दिन का आकस्मिक अवकाश देने की मांग की जा रही है. संघ के जिलाध्यक्ष श्री देव ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय कमेटी द्वारा जिला निबंधन व परामर्श केंद्रों में नियोजित हम सभी एसडब्ल्यूओ/एमपीए के लिए की गयी अनुशंसाओं को लागू करवायी जाय.

मानदेय की बढ़ोतरी महंगाई के अनुसार की जाय, सभी एसडब्ल्यूओ व एमपीए के वर्तमान मानदेय में न्यूनतम दस हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाय व हमारा स्थानांतरण हमारे गृह जिला या निकटवर्ती जिला में करने की कृपा की जाए ताकि हम अपने कार्यालय कार्यों व कर्तव्यों के साथ-साथ अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भी जिम्मेदारी के साथ कर सकें.उन्होंने कहा कि क्षतिपूर्ति के रूप में कटौती की गयी एक माह की मानदेय राशि को ब्याज सहित वापस करने की कृपा की जाए, आकस्मिक अवकाश (22 दिन कार्य करने के पश्चात 1 दिन) का उपभोग करने के नियम में बदलाव करते हुए नियोजन के समय लागू सामान्य प्रशासन विभाग का संकल्प-2401 को लागू करने की कृपा की जाय. उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती तो जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में कार्यरत सभी कर्मी सात सितंबर तक काली पट्टी लगाकर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे. इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष मयंक शेखर देव,उपाध्यक्ष पंकज कुमार, राज्यस्तरीय सुमन सौरव, संयोजक सचिव अनुट कुमार पटेल, जिला संयोजक विकास कुमार सहित अन्य निबंधनकर्मी मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024