परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के दो घरो से बुधवार की रात चोरो ने करीब ढाई लाख की सम्पति चोरी कर लिया है. बताया जा रहा है कि बगौरा गांव निवासी बैजनाथ शर्मा के घर में चोर छत पर चढ़कर दो कमरो का ताला तोड़कर 10 हजार नगदी सहित करीब 50 हजार की सम्पति चोरी कर ली है. चोर पेटी और कुछ कपड़े मंछा गांव के समीप छोड़ कर चले गए है. सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो देखा कि कमरा बाहर से बंद है. कमरा खुलवाने के बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई.
दूसरी चोरी मंछा बनकट गांव निवासी पशु चिकित्सक डॉ ललन यादव के घर हुई. जहा घर के सभी लोग बाहर सोए थे. चोर खिड़की तोड़कर घर मे घुस गए. कमरे में रखे जेवर, नगदी, कपड़े सहित करीब दो लाख की सम्पति चुरा ले गए. सुबह जब घरवालो को चोरी की घटना की जानकारी हुई. तब इसकी सूचना दरौंदा पुलिस को दिया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर चोर गिरोह का पता लगाने में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…