सिवान: भारतीय जनता पार्टी सीवान के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के भगवान पैलेस के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में जिला अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.कार्यसमिति बैठक की शुभारंभ बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र, विशिष्ठ अतिथि सूबे स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे, विधायक देवेश कांत सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक  रामायण मांझी, व्यास देव प्रसाद, सहित उपास्थिति गणमान्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया. कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संघठन महामंत्री श्री नागेंद्र ने संगठात्मक मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम सबको मिलकर संगठन को इस तरह से मजबूती प्रदान करने की जरूरत है.

जिससे आने वाली हमारी पीढ़ी को संघठन को और मजबूती प्रदान करने में आसानी प्रदान हो. वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार मैं व्यक्त करता हूं कि उनकी दूरदर्शी सोच का देन है देश में जिस तरह से करोना की दूसरी लहर आई और उनकी सुझबुझ की देन है कि हम सबने बहुत जल्द ही करोना की विकराल दूसरी लहर को नियंत्रण किया गया. हमारे संघठन का सोच सत्ता में रहकर राज करना नहीं सेवा करना हमारी प्रथिमिकता है. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026