सिवान: भाजयुमो के जिला कार्यसमिति की हुई घोषणा

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता युवा मोर्चा की 42 सदस्यीय जिला कार्यसमिति की घोषणा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की सहमति से रविवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की। त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। पार्टी के सभी युवा कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव में अबकी बार चार सौ के पार सांसद जीता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मजबूत सरकार बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। वहीं 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सिवान की आठों सीट जीतकर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

उक्त दोनों चुनाव को देखते हुए भाजयुमो के संगठन का विस्तार किया गया है। कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा,विकास यादव, सोमिल उपाध्याय, मानवेंद्र सिंह, उमेश सिंह, विनीत तिवारी, जिला महामंत्री में प्रफुल्ल राज पांडेय, गोविंद वासु, जिला मंत्री रवि सिंह पटेल,महेश गुप्ता, डा. मृत्युंजय राज, जिला कोषाध्यक्ष टिंकू सिंह, मीडिया प्रभारी हैप्पी राय, सत्यम पाठक, नागेंद्र पंडित, व्यास शर्मा आदि पदों पर नामों की घोषणा की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026