सिवान: जंक्शन के पीआरएस काउंटर से टिकट दलाल गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जंक्शन के पीआरएस काउंटर से रविवार को एक टिकट दलाल को अपराध आसूचना शाखा फील्ड मुख्यालय, गोरखपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद से टिकट दलालों में हड़कप मच गया। मामले में उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि टिकट दलाली के संदर्भ में मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त होने पर फील्ड मुख्यालय के उप निरीक्षक अबु फरहान गफ्फार, कांस्टेबल सुनील यादव व कांस्टेबल आबिद अली द्वारा रेलवे आरक्षण केंद्र पर छापेमारी कर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला वार्ड नंबर 31 निवासी मो. फिरोज है। पूछताछ के दौरान फिरोज ने बताया है कि वह रेलवे आरक्षित टिकट का अवैध कारोबार करते हुए जरूरतमंद लोगों को टिकट के वास्तविक मूल्य से प्रति व्यक्ति दो सौ से तीन सौ रुपये अधिक लेकर टिकट उपलब्ध कराता है। संजय कुमार पांडेय ने बताया कि फिरोज के पास से दो तत्काल रेलवे आरक्षित टिकट बरामद किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024