सिवान: डीएम व एसपी ने किया वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडे व एसपी अभिनव कुमार द्वारा बुधवार को सदर प्रखंड के भंटापोखर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण पश्चात द्वय द्वारा वेयर हाउस की वस्तु स्थिति से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार को अवगत कराया. बताते चलें कि चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रत्येक महीना वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण करने का प्रावधान है. वहीं प्रत्येक तीन महीना पर वेयर हाउस के अंदर रखे ईवीएम का निरीक्षण करना होता है. इसी के तहत बुधवार को जिला के दोनों आलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के क्रम में ईवीएम व वीवीपीएटी की संख्या की जानकारी, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी व मुख्य गेट के सील का निरीक्षण सभी मुख्य राजनीतिक पार्टियों की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया. मौके पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार राय और अनिल कुमार तिवारी सहित भाजपा चुनाव आयोग सेल के जिला उप संयोजक संजीव प्रकाश, कृष्णा मोहन कुमार, जदयू से लालबाबू प्रसाद व राजद से शैलेंद्र यादव उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026