सिवान: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बैंकों के साथ की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में सचिव एनके प्रियदर्शी की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई. बैठक में विशेषकर आगामी 10 जुलाई 2021 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता  के लिए स्थानीय बैंको के प्रमुखों के साथ एक बैठक की. बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों से ऋण वाद तथा ऋण वसूली की निष्पादन पर विशेष बल दिया गया. सचिव ने बैंक कर्मियों को संबोधित करते है कहा कि ऋण वसूली के संबंध में बैंकों को नियमो में शिथिलता लाने की आवस्यकता है. जिससे वादों का निष्पादन भी हो और बैंको का बकाया ऋण भी वापस हो.  सचिव महोदय ने कहा कि कोरोना को लेकर ब्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ा है. देश की अर्थ ब्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है. अतः छोटे ऋण वसूली के लिये मानवीय पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिये.

सचिव  ने आगे कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में बैंकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने 10 जुलाई 2021 को हाइब्रिड मोड में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक कर्मियों से सहयोग मांगा. बैंक कर्मियों ने उक्त आयोजन की सफलता हेतु हर संभव सहयोग देने का अस्वासन दिया. बैठक में वरीय बैंक अधिकारी नरेंद्र कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के राकेश कुमार, सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के योगेंद्र प्रसाद सिंह, बंधन बैंक से मनीष कुमार, कैनरा बैंक से अरविंद कुमार, पंजाब नेशनल बैंक से बी के सिंह, इंडियन ओवरसीज बैंक से मनी प्रकाश सिंह, बैंक ऑफ इंडोए निशांत राज, इंडियन बैंक चंदन कुमार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से विक्रम कुमार समेत जिला  विधिक सेवा प्राधिकार कर्मी रंजीत कुमार, बलवंत सिंह, सुनीति कुमारी, अतुल कुमार, प्रकाश प्रसाद उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026