परवेज अख्तर/सिवान: सिवान नगर परिषद की चेयरमैन सिंधू सिंह, तत्कालीन ईओ आरके लाल सहित अन्य पर नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक ने जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह प्राथमिकी नगर परिषद में किए गए वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दर्ज कराई जाएगी। उप निदेशक ने अपने पत्र के माध्यम से बताया है कि पूर्व राज्यमंत्री विक्रम कुंवर सहित अन्य द्वारा परिवाद दायर किया गया था। इसकी जांच जिलाधिकारी द्वारा कराई गई थी।
जांच के क्रम में वित्तीय अनियमितता पाई गई। इसमें मुख्य पार्षद, तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी, निलंबित प्रधान सहायक सह लेखापाल किशन लाल, कनीय अभियंंता ओमप्रकाश सुमन, कनीय अभियंता अजीत सिंह व कार्यपालक अभियंता तुलसी राम एवं नगर विकास प्रमंडल (बुडको) के सहायक अभियंता आनंद मोहन सिंह एवं अन्य दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों को दोषी पाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…