सिवान: डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं कोविड केअर सेंटर महराजगंज का डीएम ने की समीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडे द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं कोविड केअर सेंटर महराजगंज का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर, अनुमंडलीय अस्पताल महराजगंज एवं कोविड केअर सेंटर जीएनएम पैरामेडिकल इंस्टिच्यूट महराजगंज में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रतिनियुक्त चिकित्सक, कर्मियों का रोस्टरवार जानकारी प्राप्त करते हुए कोविड अस्पतालों में अद्यतन उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जायजा लिया. उन्होंने कोविड केअर सेंटर के नोडल पदाधिकारी डॉ सुजाता को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का दायित्व का भी निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस संबंध में उपाधीक्षक सदर अस्पताल को पत्र जारी करने का निदेश भी दिया.

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की गंभीर स्थिति में बिना देर किए हुये अविलंब ईलाज के लिए पटना रेफर करने की समुचित व्यवस्था किया जाय. कोविड अस्पतालों में कोई भी दवा, जीवन रक्षक सामग्री के अभाव में आप हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. जिलाधिकारी ने कोविड अस्पतालों में विधि-व्यवस्था हेतु अनुमंडल पदाधिकारी महराजगंज को निदेशित किया. जिलाधिकारी ने आमलोगों से अपील की है कि यदि आप को कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण महसूस हो तो बेहिचक इन अस्पतालों में जाकर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं. आपकी कोरोना जांच इसी केंद्र पर कर दी जाएगी. विशेष जानकारी के लिए जिला हेल्पलाइन संख्या-18003456609 तथा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06154 242000 पर संपर्क की बात कही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026