परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव मठिया गाँव मे मंगलवार को दोपहर के समय खेत में गेहूं काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट में घटनास्थल पर ही 3 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां पर घायल महिलाओ का इलाज हुआ. घायल ममता देवी ने बताई कि हम लोग अपने खेत पर गेहूं काटने गए थे.
तभी गांव के ही वीर गिरी,चुनचुन सिंह, रामनरेश सिंह, मनोज गिरी, प्रमोद गिरी, वीरेंद्र गिरी, लक्ष्मण सिंह, भावनानाथ भारती, विक्की गिरी ने मेरे परिजनों के साथ मारपीट करने लगे. जिसमें मेरे ही परिवार के शिव कुमार मांझी के पत्नी संजू देवी,रामचंद्र मांझी के पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. उधर घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, समाचार प्रेषित करने तक थाना में पीड़ितों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…