परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के दरोगाहाता हाईवे पर एक तेज रफ्तार चिकित्सक की कार ने युवक को रौंद दिया. जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बंगाली पकड़ी निवासी सूरज साह का पुत्र अशोक साह के रूप में की गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार यूपी नंबर कार आ रही थी और युवक भी अपने साइड से जा रहा था. तभी कार अनियंत्रित होकर युवक को सामने से टक्कर मार दी और युवक की बाइक को घसीटते हुए तकरीबन 100 मीटर दूर तक ले कर चली गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आस-पास के ग्रामीण सहम उठे और तुरंत हाईवे पर पहुंचे. तब देखा कि एक युवक को कार घसीटते हुए ले कर जा रही थी. जिसके बाद कार चालक ने अपनी कार छोड़ फरार हो गया. तभी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महादेवा ओपी को दिया और महादेवा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करने लगी.
सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग किया और कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक शव नहीं उठेगा काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…