सिवान: समय से टीका कर्मियों के नहीं पहुंचने से लोगों को हुई परेशानी

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अस्पतालों में सुबह नौ बजे से टीकाकरण करने के निर्देश हैं. बावजूद इसके चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही कम नहीं हो रही है. ऐसा ही नजारा शहर स्थित दयानंद आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज पर बनाये गए टीकाकरण केंद्र पर दिखा. टीकाकर्मी 11 बजे तक केंद्र पर नहीं पहुंचे थे. वैक्सीन लगवाने के लिए आये लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. टीका लगवाने के लिए गोपालगंज से पहुंचे रविराज ने बताया कि तेज गर्मी के चलते सुबह के समय टीका लगवाने के लिए वैक्सीनेशन केंद्र पहुंचे थे.

स्लॉट 9 से 11 बजे के लिए बुक किया था. टीका लगाने गए तो कर्मचारी नहीं होने के कारण इंतजार करना पड़ा. इस दौरान वैक्सीनेशन केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करवाकर कई लोग एकत्र हो गए. जिससे लोगों में भीड़ भाड़ के चलते संक्रमण का डर सताने लगा. एक तरफ तो जिम्मेदार लोग कोरोना गाइडलाइन का पालना करवाने के लिए मास्क वितरण कर रहे हैं, दुकानें सीज कर रहे हैं और चालान भी बनाए जा रहे हैं.

लेकिन जिम्मेदार चिकित्सा महकमे में समय पर टीका लगाने के लिए टीका कर्मियों के नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग का गैर जिम्मेदार रवैया नजर आ रहा है. वही शहर स्थित तरवारा मोड़ निवासी अतुल सिंह ने बताया कि माता पिता को टीका लगाने के लिए आया था. केंद्र पर कर्मी नदारद मिले. यहां लोगों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है. अतुल ने बताया कि यही हाल जिले के हर टीकाकरण केंद्र का है. रविवार को टीका लेने के लिए जीरादेई गया था, वैक्सीनेशन सेंटर की कुव्यवस्था देखकर संक्रमण का डर सता रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026