✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर गांव समीप बाइपास पर सोमवार की शाम पटना मध निषेध की टीम ने शराब से भरे एक मिनी ट्रक को जब्त किया था। इस मामले में मंगलवार को मघ निषेध पटना के डीएसपी ने महादेवा ओपी पहुंचाकर गिरफ्तार चालक हरियाणा निवासी सर्वजीत सिंह से पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम पटना के लिए रवाना हो गई।
महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक से तीन हजार 135 लीटर शराब बरामद हुआ है। हरियाणा से मिनी ट्रक में नल जल योजना के पाइप के अंदर शराब छुपा कर लाई जा रही थी जो मुजफ्फरपुर जानी थी, लेकिन पटना मध निषेध की टीम को गुप्त सूचना मिली की नल जल योजना के अंदर अंग्रेजी शराब छुपा कर लाई जा रही है । इसके बाद टीम ने थाना क्षेत्र के झुनापुर समीप बाइपास पर छापेमारी कर ट्रक को जब्त किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…