✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी की गश्त दल ने एमएम कालोनी से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि तकरीबन तीन थानों की टीम एमएम कालोनी में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने अचानक दो घरों में छापेमारी कर दो युवकों को उठा लिया और ओपी लेकर चली गई। इधर पुलिस द्वारा दो युवकों को ले जाने के बाद मोहल्ला में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
स्थानीय लोगों की मानों तो दोनों को हसनपुरा में हुई लूटकांड के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।जबकि कुछ लोगों का कहना था कि मोतिहारी में हुई रानी कोठी में तोड़फोड़ के मामले में उठाया गया है।इस मामले में सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है।हालांकि दोनों को किस मामले में लाया गया है इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…