सिवान: आशा के प्रदर्शन से कहीं ओपीडी चालू तो कहीं पूर्ण रूप से बाधित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में नौ सूत्री मांगों को लेकर चल रहे आशा का धरना प्रदर्शन सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। इस दौरान एक-दो स्वास्थ्य केंद्रों को छोड़ सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवा बाधित रही। इस कारण मरीजों को इलाज कराने के लिए निजी अस्पतालों का शरण लेना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें आर्थिक तथा मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार आंदर, भगवानपुर हाट में आशा हड़ताल पर थीं लेकिन ओपीडी व इमरजेंसी सेवा चालू था, जबकि बसंतपुर, बड़हरिया, गोरेयाकोठी, लकड़ी नबीगंज, दारौंदा, हसनपुरा, हुसैनगंज, रघुनाथपुर आदि अस्पतालों में ओपीडी सेवा पूर्ण रूप से बाधित था, यहां सिर्फ इमरजेंसी सेवा बहाल थी।

जानकारी के आंदर में एपवा की मंजिता कौर, बसंतपुर में पुष्पा कुमारी लकड़ी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संघ की प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां खातून, सचिव सुमन देवी, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, गोरेयाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव रंभा देवी, उषा देवी, भगवानपुर हाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मालती कुंवर, दारौंदा में प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, बड़हरिया में माया देवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024