परवेज अख्तर/सिवान: पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। अगर किसान किसी भी वजह से ई-केवाईसी कराने में असमर्थ रहते हैं, तो अगली किस्त से वो वंचित रह जाएंगेे। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पंचायतवार ई-केवाईसी कराने का निर्णय लिया गया है। 5 जून तक पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर ई-केवाईसी की जाएगी। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि जिले के करीब 55 हजार किसानों ने अबतक ई-केवाईसी नहीं कराया है।
बताया कि ई-केवाईसी नहीं कराने पर किसान को 14वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी। किसानों को हर हाल में 31 मई तक ई-केवाईसी करा लेना होगा। डीएओ ने बताया कि किसानों को समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग द्वारा पीएम किसान जीआईओ एप लांच किया गया है। किसान अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर घर बैठे ही ई-केवाईसी करा सकते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…