सिवान: जिले के 13 प्रखंडों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2023 गुरुवार को जिले के 71 मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या अधिक रही। जिला पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 13 प्रखंडों में विभिन्न पदों के लिए वोट डाले गए। मतदान की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार सुबह सात बजे से शुरू हुआ। वहीं पांच बजे तक मतदान समाप्त हो गया। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार लकड़ी नबीगंज प्रखंड में 55.56 प्रतिशत, भगवानपुर हाट में 41.34 प्रतिशत, गोरेयाकोठी प्रखंड में 38.53 प्रतिशत, गुठनी प्रखंड में 34.40 प्रतिशत, हसनपुरा में 42.83 प्रतिशत, महाराजगंज प्रखंड में 47.38 प्रतिशत, आंदर में 49.46 प्रतिशत, बड़हरिया में 49.86 प्रतिशत, दारौंदा में 54.51 प्रतिशत, सदर प्रखंड में 58.76 प्रतिशत, जीरादेई में 44.44 प्रतिशत, हुसैनगंज में 57.79 प्रतिशत तथा दरौली प्रखंड में 56.26 प्रतिशत वोट डाले गए।

डीएम सहित अन्य पदाधिकारी लेते रहे मतदान केंद्रों का जायजा :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। साथ ही निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान कराने को लेकर मतदानकर्मियों को निर्देश देते रहे। सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से वोट डालने की अपील कर रहे थे।

66 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में हुई बंद :

जिले के 13 प्रखंडों में विभिन्न 26 पदों के लिए 66 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, सरपंच, व मुखिया के रिक्त पदों के लिए प्रत्याशियाें का भाग्य मतदाताओं द्वारा ईवीएम मशीन में बंद कर दी गई।

—

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026