परवेज अख्तर/सिवान: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में अपग्रेड के प्रयास का फल गरीबों को मिलता दिख रहा है। सदर अस्पताल में बीते दिसंबर में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हुई थी। मरीज के लिए 24 घंटे सुविधा बाजार से 75 से 80 प्रतिशत कम कीमत पर लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा मिल रही है। उद्घाटन के बाद लगभग दो हजार मरीज ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।
प्रतिदिन कम से कम 15 से 20 मरीज सीटी स्कैन के लिए पहुंच रहे हैं। सीटी स्कैन होने के दो घंटे बाद रिपोर्ट भी मरीज को उपलब्ध करा दी जाती है। सदर अस्पताल सहित बाहरी मरीजों को इसकी सुविधा उपलब्ध है। सदर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी व निजी अस्पताल संचालक व चिकित्सक को आवश्यकतानुसार सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल स्थित सिटी स्कैन सेंटर में भेजने का आह्वान किया गया हैं। इससे मरीजों को काफी सहूलियत हो रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…