सिवान: तीसरे दिन पार्ट वन की परीक्षा में नकल करते आठ परीक्षार्थी निष्कासित

डीएपी पीजी कालेज से पहली पाली में दो व दूसरी पाली में छह परीक्षार्थियों का हुआ निष्कासन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को तीसरे दिन सत्र 2021-2024 आर्ट्स, साइंस व कामर्स संकाय के पार्ट वन आनर्स की परीक्षा हुई। पहली पाली में बाटनी, एकाउंटेंसी, गृह विज्ञान व इतिहास विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में इकोनामिक्स, राजनीति विज्ञान, केमेस्ट्री व संस्कृृत विषय की परीक्षा ली गई। दोनों पाली की परीक्षा में आठ परीक्षार्थियाें को नकल करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएवी पीजी कालेज में पहली पाली में दो जबकि दूसरी पाली में छह परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। वहीं जेडए इस्लामिया पीजी कालेज व राजा सिंह कालेज केंद्र से एक भी निष्कासन नहीं हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026