परवेज अख्तर/सिवान: किडनी के गंभीर रोगियों के लिए सदर अस्पताल में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था लगाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट ने शनिवार को कर्मियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने बताया कि किडनी के गंभीर रोगियों के लिए सदर अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी में तीन अतिरिक्त बेड लगाए जाएंगे ताकि आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने बताया कि एआरवी केंद्र को शेड बनाकर उसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। बताया कि पर्याप्त बेड नहीं होने के कारण डायलिसिस के लिए रोगियों को अन्यत्र जाना पड़ जाता था। इसको ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान मौके पर तत्कालीन अस्पताल प्रबंधक एसरारुल हक सहित अन्य चिकित्सक व कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…