सिवान: लूट की योजना बना रहे आठ लुटेरे पकड़े गए

  • सिधवल मोड़ के समीप घटना को अंजाम देने के फिराक में सभी
  • दो लोडेड पिस्टल, एक लोडेड देशी कट्टा व एक बाइक बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल पुलिस ने बुधवार को लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सभी को सिधवल मोड़ के समीप से हथियार के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों में थाना क्षेत्र जियाय निवासी सुभाष चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र प्रमोद उर्फ डब्लू, स्व. हसमुद्दीन का पुत्र मोहम्म्द अजहरूद्दीन, मदन शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र राजन कुमार, श्रीनगर नया मार्ग निवासी शिवजी सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह, भादा खुर्द निवासी सुभाष साह का 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, रविशंकर प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र निर्भय कुमार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी साधु चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार व तिकरी निवासी विजय यादव का 18 वर्षीय पुत्र विशाल यादव शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी लूट की योजना बना रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक गुमटी के पास कई युवक इकठ्ठा हुए हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की गाड़ी आती देख सभी भागने लगे। लेकिन पीछा कर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और विधिवत तलाशी ली गयी। इस दौरान कई हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रमोद यादव निर्भय कुमार व मुकेश कुमार के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा व दो लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। साथ ही मौके से एक बाइक भी बरामद की गयी है।

ट्रक लूटने के फिराक में थे सभी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बताया कि आज रात सभी मिलकर ट्रक लूटने की नीयत से मौके पर इकठ्ठे हुए थे। बरामद हथियार व कारतूस का प्रयोग भी इस कांड में ही किया जाना था। पुलिस ने बताया कि प्रमोद व उसके कई साथियों ने लूट की अन्य कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026