गोरेयाकोठी: सैदपुरा में जमीन विवाद में वृद्ध की चाकू घोंपकर हत्या

  • घटना की सूचना मिलते ही दोनों आरोपित पिता-पुत्र सुभाष मिश्र व रोहित मिश्र को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया
  • घटना में घायल भाई का चल रहा है इलाज
  • जमीन का विवाद कई दिनों से चल रहा था
  • 07 बजे शाम में जमीन विवाद को लेकर चाकू घोंपा
  • 70 वर्षीय रामेश्वर तिवारी की आरोपितों ने ली जान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में बुधवार की देर शाम पड़ोसी ने जमीन विवाद को लेकर चाकू से हमला कर एक वृद्ध की हत्या कर दी। इस घटना में शामिल पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक 70 वर्षीय रामेश्वर तिवारी थे। वहीं चाकू से हमले में मृतक के भाई 60 वर्षीय रघुवर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छठ के दिन शाम में 7 बजे जमीन के विवाद को लेकर नामजद आरोपितों ने अपने दोनों पड़ोसियों को चाकू घोंप दिया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रामेश्वर तिवारी की मौत हो गयी वहीं उनके भाई रघुवर तिवारी का इलाज चल रहा है। उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक रामेश्वर तिवारी व सुभाष मिश्र के बीच जमीन का विवाद कई दिनों से चल रहा था। इस संबंध में जमीन विवाद निराकरण के लिए सीओ को भी आवेदन दिया गया था। सुनवाई अभी चल ही रही थी। इसी बीच आरोपितों ने घटना को अंजाम दे दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की सूचना मिलते ही दोनों आरोपित पिता-पुत्र सुभाष मिश्र व रोहित मिश्र को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मृतक रामेश्वर तिवारी के पुत्र जितेंद्र तिवारी के आवेदन पर नामजद एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

छठ के दिन घटना से पसरा मातम

बुधवार को महापर्व छठ का आयोजन प्रत्येक घर में चल रहा था। इसी बीच यह दर्दनाक और जघन्य हत्या की घटना को सुनकर सभी ग्रामीण मर्माहत हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटों को एवं चार बेटियों को छोड़ गए हैं। इस घटना को लेकर छठ पर्व कि खुशियां शोक में बदल गयी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026