परवेज अख्तर/सिवान: शहर के कई मोहल्लों में मंगलवार को बिजली कंपनी ने डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान एक माह से अधिक का बिजली बिल बकाया रखनेवालों का कनेक्शन काटा गया। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने कहा कि कंपनी मुख्यालय के निर्देश पर शहर में डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शहर में 41 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया है। इन सभी पर सात लाख 53 हजार का बिल बकाया है। वहीं 25 लोगों को डिस्कनेक्शन नोटिस भी थमाया गया। इन पर चार लाख 86 हजार का बिल बकाया है। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में चमड़ा मंडी, हसनपुरा बस स्टैंड व सिसवन ढाला में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। तेरह लोगों का कनेक्शन काटा गया।
इन लोगों पर दो लाख 68 हजार का बिल बकाया है। वहीं नौ लोगों को एक लाख 91 हजार रुपये बकाया का नोटिस थमाया गया। दूसरी ओर सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नवलपुर, नया किया, ब्रह्मस्थान व तकीया में 21 लोगों का कनेक्शन काटा गया। इन पर तीन लाख 50 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। इन सभी मोहल्लों में एक लाख 75 हजार बकाया रखनेवाले 11 लोगों को नोटिस दिया गया। जबकि सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में कंधवारा मोहल्ले में सात लोगों का कनेक्शन काटा गया। इन पर एक लाख 35 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। कंधवारा में ही एक लाख 20 हजार का बिजली बिल बकाया रखनेवाले पांच लोगों को नोटिस दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…