सिवान आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री अजय कुमार यादव ने कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी को पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को सिवान स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है कि जहां वरिष्ठ मंडल सूरक्षा आयुक्त वराणसी डॉ.अभिषेक कुमार एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा श्री अमित गुंजन के आदेशानुसार तथा प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान श्री अजय कुमार यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक श्री अभिषेक बहादुर सिंह साथ गाड़ी संख्या 12554 एस्कॉर्ट पार्टी के…..हेड कांस्टेबल साहब यादव,कांस्टेबल श्री राजेश यादव तथा कांस्टेबल श्री सुधीर श्रीवास्तव व महिला कांस्टेबल कलावती देवी व नेहा देवी सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर ईस्ट के द्वारा कोच नं- B-2 सीट संख्या 48  पर यात्रा कर रहे युवक के पास एक बैग में ग्लेडियस ब्रांड की 8 बोतल सभी 750 ml प्रति मूल्य 610 ,रॉयल स्टैग 7 बोतल प्रत्येक 750ml प्रति मूल्य 670 ,ब्लेंडर्स प्राइड एक बोतल 750 ml प्रति 910 एवं 8 PM फ्रूटी पाउच 5 नग सभी 180ml  प्रति 110 सभी का कुल मूल्य 11030 मिला।

बिहार राज्य में प्रतिबंधित शराब जप्त किया गया। लिखित तहरीर के साथ अभियुक्त आदित्य सागर उम्र 19 वर्ष पुत्र राजा मकान नंबर 38  फेथफुल गंज पर थाना कैंट जिला कानपुर नगर बरामद प्रतिबंधित शराब सह अभियुक्त उपरोक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेलवे पुलिस सिवान को सुपुर्द किया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा कांड संख्या 03/ 2022 बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 30a पंजीकृत किया गया। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह राजकीय रेल पुलिस सिवान द्वारा की जाएगी।यहां बताते चले की प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान श्री अजय कुमार यादव के द्वारा सिवान स्टेशन से गुजरने वाले विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाई जा रही है। जिसके चलते शराब कारोबारियों के साथ साथ विभिन्न ट्रेनों में सफर कर रहे असामाजिक तत्वों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024