परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बिजली कम्पनी ने शुक्रवार को 62 से अधिक बड़े बकाएदारों की कनेक्शन काटा गया है। इन सभी पर 11 लाख 75 हजार से अधिक का बिल बकाया था। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे जिले में बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। बिजली अभियंता समेत कर्मी घर-घर जाकर बकाए की जांच कर रहे हैं। साथ ही बिजली चोरी पर भी नजर रखी जा रही है। कहा कि शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य व राजस्व पदाधिकारी प्रभा शंकर के नेतृत्व श्रद्धानंद बाजार समेत आसपास के मोहल्लों में 26 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया।
साथ ही ऑन द स्पॉट दो लाख रुपये की वसूली की गई। इन सभी पर तीन लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया था। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम ने पाल नगर व दक्खिन टोला में नौ बकायेदारों का कनेक्शन काटा है। इन पर एक लाख 75 हजार रुपये का बिल बकाया है। वहीं जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में राजानगर, सुदर्शन चौक, कंधवारा, सतपोखरिया, आम्बेदकर नगर, सोनारटोली में 27 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर छह लाख रुपये अधिक का बिल बकाया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…