सिवान: वैक्सीन का पहला डोज लेने वालों की संख्या 18 लाख पहुंची

  • शुक्रवार की शाम चार बजे तक करीब 21 हजार वैक्सीन डोज
  • दोनों डोज के लाभार्थियों की संख्या 27 लाख 90 हजार 149

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में वैक्सीन का पहला डोज लेने वालों की संख्या 18 लाख के पास पहुंच गयी है। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अपने लक्ष्य के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कुल करीब 23 लाख 75 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को भी जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन कार्य जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार शाम चार बजे तक जिले में करीब 21 हजार से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका था। वैक्सीनेशन को लेकर कुल 206 सत्र स्थल बनाए गए थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दी गयी रिपोर्ट के अुनसार जिले में अबतक कुल 27 लाख 90 हजार 149 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इनमें पहला व दूसरा डोज दोनों ही प्रकार के लाभार्थियों की संख्या शामिल है। जिले में दूसरा डोज लेने वालों की कुल संख्या करीब 09 लाख 92 हजार 392 है।

16 जनवरी से किया जा रहा है वैक्सीनेशन

मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी से वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर बीच-बीच में महाभियान व घर-घर दस्तक देकर टीमें लाभार्थियों का वैक्सीनेशन कर रही हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार वैक्सीन का कुल डोज लेने वालों लाभार्थियों में महिला लाभार्थियों की संख्या पुरुषों से कहीं अधिक है। महिलाओं की संख्या 14 लाख 22 हजार 191 जबकि पुरुषों की संख्या 13 लाख 66 हजार 981 है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026