सिवान: शहर में आज भी कटा 28 लोगों का बिजली कनेक्शन

  • 04 लाख 65 का बिजली बिल बकाया
  • 30 बकाएदारों को नोटिस भी दिया गया

परवेज अख्तर/सिवान: शहरी बिजली ऑफिस का डिस्कनेक्शन अभियान सोमवार को भी जारी रहा। शहर में 28 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। सभी लोगों पर चार लाख 65 हजार का बिजली बिल बकाया है। वहीं तीस बकाएदारों को नोटिस दिया गया। इनपर साढ़े चार लाख का बिल बकाया है। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में एमएम कॉलोनी व बबुनिया रोड में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्यारह बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर दो लाख 67 हजार का बिजली बकाया है। वहीं 18 लोगों को नोटिस भी दिया गया। इन पर दो लाख 69 हजार का बिल बकाया है। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में महादेवा, जेपी चैक व डाकबंगला रोड मोहल्ले में दस बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया।

इन लोगों पर एक लाख पचास हजार का बिजली बिल बकाया है। इन मोहल्लों में 18 लोगों को डिस्कनेक्शन नोटिस भी थमाया गया। जिनपर दो लाख 67 रुपए का बिजली बिल बकाया है। जबकि सेक्शन तीन के जेई जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में कंधवारा मौजे व दारोगा राय कॉलेज के आसपास के मोहल्ले में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान सात लोगों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर एक लाख 39 हजार से अधिक का बिल बकाया है। वहीं इन मोहल्लों में सात लोगों को नोटिस भी थमाया गया। इन लोगों पर एक लाख 33 हजार का बिल बकाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026