सिवान: सेवानिवृत डीडीसी को दी गई भावभीनी विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: उप विकास आयुक्त दीपक सिंह के सेवानिवृति पर नए अतिथि गृह में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता जावेद अहसन अंसारी ने डीडीसी को बुके देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है। सभी को एक दिन सेवामुक्त होना है लेकिन सेवानिवृति का वो क्षण तब सुखद होता है, जब बेदाग सेवानिवृति होने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कोई भी कार्य निष्ठा व दृढ़ निश्चय के साथ करें तो अवश्य ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि कभी भी तनाव से काम नहीं किया।

हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए काम को निरंतर करते गए और उन्हें सफलता भी मिलती गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि उप विकास आयुक्त ने अपने सेवाकाल में मनरेगा सहित अन्य विकास के कार्यों को गति देने का काम किया। हमेशा ही अपने पदाधिकारी और कर्मचारी काे सम्मान देते हुए कार्य को आगे बढ़ाते गए। उन्होंने विभाग के हर छोटे-बड़े कर्मियों, पदाधिकारियों को सम्मान दिया। विदाई समारोह के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, डीआरडीए निदेशक मृत्युंजय कुमार, बीपीआरओ सतीश कुमार तिवारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने स्वस्थ मंगल जीवन की कामना की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026