सीवान में शौकत को रईस ने हीं मारी गोली,एक गिरफ्तार

  • शादी समारोह में हुई विवाद को लेकर मारी गयी गोली
  • आदिल ने रईस को दिया था लोडेड पिस्तौल

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सीवान जिले के सराय ओपी क्षेत्र के इस्माइल शहीद तकिया में एक शादी समारोह में हुई विवाद से नाराज होकर रईश ने हीं शौकत अली को गोली मार मौत के घाट उतार दिया.इस मामले मृतक के पुत्र मो.सैफ अली ने चार लोगों में क्रमशः अमीर हसन का पुत्र मोहम्मद रईस, अनवर शाह का पुत्र मुजाहिद अली रुस्तम अली और एक अन्य आदिल को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया हैं.उन्होंने अपने प्राथमिकी में कहा है कि हमारे हीं मोहल्ले इस्माइल शहीद तकिया में नदीम की भाई का शादी समारोह था.जिसमें सभी लोग शादी में व्यस्त थे और खाना-पीना खा रहे थे तभी किसी बात को लेकर शादी समारोह में तू-तू मैं-मैं होने लगी.तभी शौकत अली सभी लोगों को समझाने लगे तभी कुछ ही देर बाद शौकत अली के साथ भी धक्का-मुक्की होने लगा जिस पर नाराज होकर रईस ने आदिल से बोला कि मेरा पिस्तौल कहां है और आदिल ने अपने कमर से लोडेड पिस्तौल निकालकर रईस को दे दिया जिसके बाद मुजाहिद ने शौकत अली को पीछे से पकड़ लिया और रईस ने उसे गोली मार दी.जिससे घटनास्थल पर ही शौकत की मौत हो गई.

इधर मौत के बाद पूरे शादी समारोह में भगदड़ मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे.जिसके बाद किसी ने इसकी सूचना स्थानीय सराय ओपी पुलिस को दी.सूचना पाकर ओपी प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर ओपी प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज नामजद प्राथमिकी के आधार पर छापेमारी करते हुए एक आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया है.खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई थी.गिरफ्तार आदिल के स्वीकृति बयान के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026