सिवान: बलिदानियों के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल

बलिदान दिवस पर याद किए गए बलिदान भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को बलिदान भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु आदि का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसको लेकर विभिन्न जगहों पर संगोष्ठी का आयोजन कर उनके आदर्शाें को आत्मसात करने पर बल दिया गया। जानकारी के अनुसार आंदर प्रखंड के असांव असांव बाजार में भाकपा माले पार्टी के इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा बलिदानी भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि आज पूरा देश हिंसा, बेरोजगारी, महंगाई के बोझ से कराह रहा है। प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने कहा आज हम भगत सिंह के बलिदान दिवस मना रहे हैं।

उनके आदर्शाें को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में मंजिता कौर, मुन्ना गुप्ता, प्रेम राम, कृष्णा राम, जिला पार्षद मंजू देवी, ललन यादव आदि ने संबोधित किया। वहीं महाराजगंज में महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बलिदानी भगत सिंह एवं चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। मौके पर स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, मार्कंडेय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सुप्रिया कुमारी, आत्मा कुमार सिंह, पारसनाथ द्विवेदी ने अपना विचार व्यक्त किया। वहीं रघुनाथपुर प्रखंड के माेतीचक के समीप आइसा-इनौस द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस दौरान छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम कर बच्चों को देश की समस्याओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में भाकपा माले सचिव सत्येंद्र राम, नथुन पटेल, राजेश प्रसाद, मनोज बैठा, अंकुल यादव आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026