सिवान: गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को एक यूट्यूबर की गिरफ्तारी के विरोध सड़क पर उतर गए तथा सड़क जाम कर सरकार से रिहाई की मांग की। सड़क जाम से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूरी तक जाने वाली गाड़ियों घंटाें सड़क किनारे खड़ी रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार छपरा-महम्मदपुर मुख्य पथ एनएच 331 भगवानपुर हाट, सिवान-पटना मुख्य पथ सुघरी में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रिहाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान इस रूट हो से होकर लंबी दूरी तक जाने वाली वाहन घंटों फंसे रहे तथा इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण पटना, कोलकाता, रांची, धनबाद, टाटा आदि जगहों पर जाने वाली वाहन जाम में फंसी रही।

सड़क जाम सुबह नौ बजे से करीब एक बजे तक रहा। भगवानपुर में प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप तथा रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट सहित अन्य दुकानों को भी बंद करा दिया। इस बंद को लेकर प्रशासन सुबह से ही सजग थी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं ग्रामीणों ने लकड़ी नबीगंज के मदारपुर में एनएच 331 तथा पड़ौली-नबीगंज मुख्य पथ जाम कर प्रदर्शन किया।

सड़क जाम सुबह नौ बजे से करीब 12 बजे तक रहा। वहीं दारौंदा प्रखंड के नवलपुर स्थित महावीर मंदिर के समीप काफी संख्या में युवाओं ने दारौंदा- महाराजगंज मुख्य पथ पर पद यात्रा निकाल गिरफ्तारी के विरुद्ध में अविलंब रिहाई की मांग कर रहे थे। वहीं दरौली थाना के करोम पंचायत में काफी संख्या में युवाओं ने दरौली-करोम मुख्य पथ जाम कर प्रदर्शन किया तथा रिहाई की मांग की। सड़क जाम के कारण इस रूट से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026