सिवान: गरीबी खत्म कर असमानता को हमेशा के लिए मिटा देना ही है सतत विकास : डीडीसी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी पंचायती रात विभाग के तत्वावधान में जिला परिषद सभागार में मंगलवार से सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण हेतु विविध थीम पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन जीरादेई व लकड़ी नबीगंज के जनप्रतिनिधियों को थीम वन गरीबी मुक्त एवं आजीविका उन्नत गांव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान प्रशिक्षक रुपेश चंद्र तिवारी व विक्रांत कुमार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को तीन सत्र में प्रशिक्षण दिया गया । अपने संबोधन में डीडीसी ने कहा कि गरीबी मुक्त एवं आजीविका उन्नत गांव यह सुनिश्चित करती है कि सामाजिक सुरक्षा हो, ताकि कोई भी गरीबी की ओर वापस ना जाए। एक ऐसा गांव जहां सभी के लिए बेहतर आजीविका के साथ विकास और समृद्धि हो। बताया कि इस थीम की प्राप्ति के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुल 16 लक्ष्य तथा 37 संकेतक निर्धारित किया गया है।

तीन सत्रों में दी गई विस्तृत जानकारी :

पहले सत्र में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों का पंजीकरण, स्वागत एवं परिचय किया गया। इसके बाद सतत विकास लक्ष्य के तहत उत्पति, महत्व एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं दूसरे सत्र में लक्ष्य संकेतक एवं हितधारक व स्कीम व लाइन विभाग आदि के बारे में बताया गया। वहीं तीसरे व अंतिम सत्र में गांव गरीबी उन्मूलन योजना का एसडीजी के साथ अभिसरण, गरीबी मुक्त एवं आजीविका उन्नत गांव में जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा इसके लिए कार्य योजना का निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सदर बीपीआरओ सतीश कुमार तिवारी, दारौंदा बीपीआरओ जनार्दन प्रसाद सिंह सहित ग्राम पंचायत के मुखिया, उप मुखिया व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024