परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के छपरा रोड में माहपुर स्थित राम कृष्ण मिशन हाईस्कूल के बच्चों ने नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता रैली निकाली। शिक्षकाें की अगुआई में विद्यालय परिसर से रैली निकलकर छपरा रोड, माहपुर, बबुनिया मोड़ होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने समाज में नशामुक्ति को लेकर जन जागरुकता का संदेश जगह-जगह पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
निदेशक गोपाल पांडेय ने कहा कि नशा का सेवन कई तरह की बीमारियों को आमंत्रण देता है। शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि समाज के सभी तबकों में नशा नहीं करने के लिए जन जागरूकता लाई जाए। छोटे, बड़े सभी को नशापान के खतरों के बारे में अवगत रहना चाहिए। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा, अमित कुमार पराशर, दीपक कुमार सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…