परवेज अख्तर/सिवान:नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में सोमवार की देर शाम कुछ युवकों ने एक दुकान में जबरन घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया और लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर दुकानदार और उसकी मां को भी घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पीड़ित विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने अपने आवेदन में बताया कि मेरे आवास में ही एक दुकान का संचालन मेरा पुत्र आदर्श चंद्रा करता है।
सोमवार की संध्या रामनगर निवासी छोटू कुमार, पप्पू साह, पियूष पटेल, प्रिंस, गोलू कुमार सिंह और पांच सात अन्य लड़के अपने हाथ में बैट बल्ला लेकर आए और मेरे लड़के से दुर्व्यवहार करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। इसका विरोध मेरे पुत्र ने किया लेकिन वे सभी नहीं माने। मारपीट कर विरोध करने मैं पहुंची तो उनलोगों ने मुझे भी घायल कर दिया और दुकान के गल्ला से लगभग पांच हजार रुपया नकद लेकर भाग गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…