परवेज अख्तर/सिवान:आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार स्थित अंजली कंप्यूटर दुकान में मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर ई-टिकट का अवैध धंधा करने वाले एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से ई-टिकट के अवैध धंधेबाजों में हड़कप मच गया। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने बताया कि अंजली कंप्यूटर के संचालक आंदर थाना क्षेत्र के मद्धेशियापुर निवासी अमित कुमार को अवैध रूप से पर्सनल यूजर आइडी से बनाई गए ई-टिकट के अवैध धंधा के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसके पास से तीन टिकट इसकी कीमत 2520, प्रीवियस टिकट 12 कीमत 20648, दो मोबाइल, एक लैपटॉप, दो मॉनिटर, दो प्रिंटर, एक सीपीयू , नकद 29 हजार 260 रुपया बरामद किया गया। छापेमारी में उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडे, सहायक उपनिरीक्षक मयंक भूषण तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक छोटेलाल सिंह यादव, हेड कांस्टेबल प्रियरंजन तथा उपेंद्र सिंह कांस्टेबल शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…