सिवान: ग्रामीण क्षेत्रों में भी नम आंखों से दी गई जगत जननी मां दुर्गा को विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी, दारौंदा समेत अन्य प्रखंडों में दुर्गा पूजा एवं दशहरा के समापन के बाद गुरुवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन नजदीक के नदी व तालाबों में किया गया। इसके पूर्व पूजा स्थल वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन, पूजा, आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने मां को खोइंचा भर अगले साल आने का आमंत्रण भी किया गया। मौके पर लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान जय माता के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं व युवाओं ने मां दुर्गा समेत अन्य-देवी देवताओं की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर, ट्राली, ठेला आदि पर रख भक्ति गीतों के साथ झूमते तथा मां का जयकारा लगाते हुए घाटों पर पहुंच विसर्जन किया।

सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन भी गश्त कर रही थी। लकड़ी नबीगंज प्रखंड के डुमरा, डुमरी, मदारपुर आदि जगहों पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर महाराजगंज एसडीओ रोचना माद्री,एसडीपीओ राकेश रंजन, नबीगंज ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह, बीडीओ सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, जामो थानाध्यक्ष राजू कुमार, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष सूरज कुमार, बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत कई पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इस दौरान पूजा समिति के सदस्य मां के जयकार के साथ गंडक नहर के समीप पहुंच प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर जिला पार्षद रमेश कुमार सिंह, त्रिभुवन सिंह, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित थे। गोरेयाकोठी के जामो में मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ले प्रशासन गश्त करता रहा। वहीं दारौंदा प्रखंड मुख्यालय समेत गोला बाजार, बस स्टैंड, जिलेबिया गली बगौरा, जलालपुर, भीखाबांध, रुकुंदीपुर, शेरही, डीबी बाजार, रानीबारी बाजार आदि गांवों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके अलावा हसनपुरा समेत अन्य प्रखंडों में भी प्रतिमा विसर्जन की होड़ लगी रही।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024