दरौली में शांतिपूर्ण माहौल में निकला महावीरी अखाड़ा जुलूस

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली गांव में गुरुवार को गाजेबाजे के साथ महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला गया। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। वहीं युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखा खूब वाहवाही लूटी। जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन की देखरेख में जुलूस दरौली चौक बाजार से आरंभ होकर दरौली बाजार, थाना मोड़, छावनी चौराहा, काली मंदिर, अद्भुतनाथ मंदिर, मदरसा व मस्जिद होते हुए जैन विद्यालय परिसर पहुंच समाप्त हो गया। इस अवसर पर डीसीएलआर शाहवाज खान, बीडीओ अभिषेक चंदन, सीओ अरविंद प्रसाद सिंह, आंदर प्रभाग के इंस्पेक्टर मनीष साहा, थानाध्यक्ष रामबालक यादव, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, अवर निरीक्षक विकाश कुमार, असांव थानाध्यक्ष विपिन कुमार, मनीष कुमार, रविकुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026