सिवान: छठें दिन भी अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी पुलिस

अपराधियों ने बंधक बना लूट लिया था 26 लाख रुपया

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य मोड़ के समीप उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हुई लूट मामले में छह दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि कांड उद्भेदन को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की विशेष टीम के लिए भी घटना का पर्दाफाश करना किसी चुनौती से कम नहीं है। बताया जाता है कि अबतक पुलिस ने जिले करीब चालीस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। बावजूद इसके इस कांड में उसके हाथ कुछ नहीं लग सका है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हिरासत में लिए गए चार युवकों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की लेकिन उन्होंने अपनी संलिप्तता नहीं स्वीकारी। देर रात में नगर थाने में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के भी नगर थाना पहुंचने की बात बतायी जा रही है। गौरतलब है कि गैंग की पहचान करने के बाद भी अपराधी अबतक पुलिस से दूर हैं।

13 अप्रैल को बैंक लूट की हुई थी घटना

चार हथियार बंद अपराधियों ने 13 अप्रैल को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की दो महिलाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस कांड में हथियार के बल पर कुल 26 लाख रुपए लूट लिए गए थे। नगर पुलिस की विफलता के बाद पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की है। हालांकि टीम भी अबतक कोई निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है। परिणाम पुलिस की किरकिरी हो रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026