तरवारा: फखरुदीनपुर में बाइक सवार युवकों की टक्कर से लुटेरे की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के फखरुदीनपुर बाजार के समीप देर शाम बाइक सवार लुटेरों ने सामने से आ रही एक बाइक को लूटने के लिए उसमे टक्कर मार दी। इस घटना में तेज रफ्तार बाइक से टकरा एक लुटेरे की मौत हो गई जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। इधर दूसरे बाइक पर सवार अन्य तीन युवक भी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मृत लूटेरा जामो थाना के रघुनाथपुर बलुआ टोला निवासी विकास कुमार प्रसाद था। जबकि घायल उसका साथी बड़हरिया थाना के बहुआरा गांव निवासी राहुल यादव है। इसके अलावा दूसरे बाइक पर सवार गोपालगंज जिले के मोहमदपुर थाना के डुमरिया घाट निवासी बालेश्वर राय, जुगल कुमार राय व उत्तम कुमार शामिल हैं। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं तलाशी के क्रम में पुलिस को मृतक के घायल साथी के कमर से देसी कट्टा व कारतूस मिला है। फलस्वरूप पुलिस उसे इलाज के बाद गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार की देर शाम बाइक सवार लुटेरे सामने से आ रहे बाइक को घेर कर लूटने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, बाइक सवारों ने अपराधियों के मंसूबे को भांपते हुए अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इधर लूटेरों ने अपने मंसूबे पर पानी फिरता देख सामने से आ रहे युवकों की बाइक में ठोकर मार दी। लेकिन उनका यह कदम मंहगा साबित पड़ा और एक लूटेरे की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना के बाद उसके दूसरे साथी ने भागने का प्रयास किया।

लेकिन, नशे में धुत होने के कारण वह फरार नहीं हो सका। इसी बीच लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके कमर से देसी कट्टा व कारतूस मिला। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर जांच पड़ताल के साथ ही उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026