परवेज अख्तर/सिवान: शहर के कंधवारा निवासी रघुनाथ यादव व उर्मिला यादव की पुत्री महिमा चौधरी ने कई विश्वविद्यालयों में एक साथ चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे स्वजनों में हर्ष है। ज्ञात हो कि महिमा चौधरी केंद्रीय विद्यालय की छात्रा रह चुकी है। 2022 में पहली बार हुई सीयूइटी (कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) में 712/800 अंक लाकर बीएचयू बीए आनर्स और दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल आफ जर्नलिज्म में चयनित हुई है। इसके साथ ही दूसरी ओर क्लैट (कामन ला एडमिशन टेस्ट) में पूरे देश में 760वां रैंक हासिल की है।
परिणामस्वरूप नेशनल ला यूनिवर्सिटी जबलपुर मध्य प्रदेश में बीए एलएलबी, आइआइएम रोहतक में बीबीए एलएलबी, निरमा यूनिवर्सिटी गुजरात, एनएमआइएमएस मुंबई, लायड ला कॉलेज नोएडा, इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली इन सारे संस्थानों में बीए एलएलबी में चयन हुआ है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम एवं अपने माता-पिता के मार्गदर्शन को देती है। वह अपने बड़े भाई डा. दीपक यादव के मार्गदर्शन में तैयारी की है। उसकी सफलता पर बड़ी बहन गरिमा चौधरी समेत अन्य स्वजनों में खुशी का माहौल है। महिमा चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय को सर्वाधिक प्राथमिकता देते हुए उसमें दाखिला लेने का निर्णय लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…